श्री राम नवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकालेगा विहिप : मंगल देव चौबे

बलिया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ग्राम खोड़ी पाकड़ प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुआ। जिसमें 30 मार्च को रामनवमी के दिन होने वाले भव्य शोभायात्रा की योजना संरचना किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे ने बताया कि 30 मार्च को राम नवमी के दिन इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अपने कैंप कार्यालय पर प्रभु श्रीराम की भव्य आरती के साथ संपन्न होगा।
श्री चौबे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों के समस्त पदाधिकारी एवं सभी दायित्व धारी कार्यकर्ता शोभायात्रा में आम जनमानस के साथ प्रतिभाग करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक विशाल ने कार्यकर्ता बंधुओं में सकारात्मक ऊर्जा भरते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जुटकर प्रभु श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरे जनपद को गुंजायमान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करना है।
श्री विशाल जी की उपस्थिति से कार्यकर्ता बंधुओं में उत्साह बना रहा। जिला कार्याध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक यात्रा होगी और संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के कार्यक्रम में सहभाग करेंगे। उक्त अवसर पर बैठक में मुख्य भूमिका निभाने वाले तरुण कार्यकर्ता रुद्रशेखर जी, सत्यप्रकाश वर्मा, रवि सिंह, आदित्य खरवार, समर तिवारी, चेतन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!