सोच में पड़ गए योगी! इस समस्या से कैसे निबटें….


गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर इन दिनों बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहा है। आलम यह है कि इलाहीबाग में रेग्युलेटर से रिसकर राप्ती नदी का पानी शहर तक पहुंच गया है। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। राप्ती का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पंपिंग स्टेशन की पाइप पानी में डूब गई है। हालात का जायजा लेने योगी भी लखनऊ से पहुंच चुके हैं। अधिकारियों को आवश्य दिशा निर्देश देने के साथ पीडि़तों को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं।


राप्ती नदी का जलस्तर ७७.२० मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ाव जारी है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से २.२२ मीटर ऊपर बह रही है। उधर रोहिन नदी का जलस्तर ८३.६३ मीटर रिकार्ड किया गया। इस नदी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। यह नदी खतरे के निशान से १.१९ मीटर ऊपर बह रही है।- गोर्रा नदी स्थिर बनी हुई है। जलस्तर ७२.०५ मीटर रिकार्ड किया गया। यह नदी खतरे के निशान से १.५५ मीटर ऊपर बह रही है।- सरयू नदी का जलस्तर तुर्तीपार में ६५.०६ मीटर दर्ज किया गया। नदी खतरे के निशान से १.०५ मीटर ऊपर है। अयोध्या पुल के पास नदी का जलस्तर ९२.८८ मीटर है। यहां नदी खतरे के निशान से १५ सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

यह है ज‍िले की स्‍थ‍ित‍ि

ज‍िले में 390 से अधिक नाव लगाई गई है।- 30 और मोटर बोट अयोध्या से मंगाई जा रही है। शनिवार को कहीं बांध से रिसाव की खबर नहीं मिली। शहर के नजदीक के बांधों पर दबाव बना है। ग्रामीण पूरी रात बांध पर बिताकर निगरानी कर रहे हैं। बांध पर ही वे भोजन भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंगहा, खजनी, सहजनवां एवं सदर तहसील क्षेत्रों में बाढ़ क्षेत्रों का हवाई जायजा लेकर। बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!