*भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया*
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में महान समाज सुधारक विरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। वरिष्ठ नेता व समाजसेवी विनोद खरवार की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सराहा गया।
गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अनुसूचित जनजातियों तथा आदिवासियों की दिशा और दशा को बदलने के लिए विरसा मुंडा के योगदान को कभी नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि विरसा मुंडा का निधन नौ जून 1900 को रांची जेल में हुआ था। उनकी उम्र जब महज 25 वर्ष थी। उनके द्वारा मातृभूमि कि रक्षा के साथ -साथ जल, जंगल, जमीन के लिए किए गए संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।
गोष्ठी को जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया तथा संचालन अमरेन्द्र खरवार ने किया।
इस अवसर पर दयाशंकर पांडेय, अनुप खरवार, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश खरवार, संतोष खरवार, प्रदीप गोड़, शिवकुमार, अशोक खरवार आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर लोकसभा गाजीपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद खरवार के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को जन -जन तक पहुंचाने के लिए नौ जून से 16 जून तक गौरव यात्रा को हरी झंड़ी दिखाकर भाजपा जिला कार्यालय से रवाना किया।