किशोरी से बलात्कार के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार..
बलिया। घर से शौच करने निकली एक किशोरी को अगवा कर गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही पीड़िता की मां की तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार को सायंकाल घर के समीप खेत में शौच करने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बलात्कार पीड़िता किशोरी किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। किशोरी ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई।
सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आता है परिजन पीड़िता को लेकर सीधे थाने पहुंचे। किशोरी की मां की तहरीर पर सिकंदरपुर थाने में गैंगरेप व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोनू गोड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।