बलिया। केन्द्र सरकार की दमनकारी तानाशाहीपूर्ण रवैया से आक्रोषित सिकंदरपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम को स्थानीय बस स्टेशन चौराहा से कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध जताया। बस स्टेशन चौराहा स्थित जगन्नाथ चौधरी मूर्ति स्थल से निकला मार्च सरकार विरोधी नारे लगाते हुए चारों तरफ भ्रमण कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुमंत मिश्रा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा लगातार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। साथ ही इस सरकार में प्रतिशोध की प्रकाष्ठा है। जिससे दमनकारी तानाशाही रवैया से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। केंद्र सरकार विद्वेष की भावना से कार्य कर रही है और सी बी आई व ई डी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
कार्यक्रम में विनोद तिवारी,ज्ञानेन्द्र पाण्डेय,अनिल पाण्डेय,अभिषेक पाठक, देवेन्द्र पाण्डेय, मोती चौहान, नन्हे मिश्र, हृदयानंद पाण्डेय, अमरनाथ राम, मदन यादव, पिन्टू पाण्डेय, गोलू राजभर, आनन्द पांडेय, सिंटू राजभर, लल्लन पाण्डेय, इस्लाह रहमानी आदि शामिल थे।