गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव के पास शौच करने गए एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा- तफरी मच गई।
बता दें कि बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांवसभा के राजापुर गांव निवासी किशुन राम का छोटा पुत्र अभिषेक कुमार उम्र 20 वर्ष अपने दोस्त संजू राजभर निवासी गांव बंतरा के साथ अपने दुकान के लिए मोबाइल संबंधित सामान लाने के लिए मऊ जनपद गया हुआ था। वापसी के दौरान महेगवा गांव के नहर पुलिया के पास रुक कर. अपने दोस्त को सामान सहित बाइक के पास खड़ा रहने के लिए बोलकर. शौच के लिए नहर के पास चला गया।
काफी देर इंतजार करने के बाद वह नहीं लौटा तो उसके मित्र संजू राजभर ने देखा कि अभिषेक शौच कर नहीं आया. तो वह नहर के पास जाकर देखा कि औंधे मुंह अभिषेक पानी में लुढ़का हुआ है। जिसको देखकर शोर मचाने लगा. घटना को सुनकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही भडसर गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं खबर पाकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मरदह पुलिस ने युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था।
और वह दौड़ा का मरीज था। मृतक अभिषेक कुमार जयरामपुर चट्टी पर मोबाइल की दुकान खोलकर अपने परिवार का जीविको पार्जन करता था। मृतक की डेढ़ वर्ष पूर्व में प्रियंका देवी से शादी हुई थी। वही परिजन व ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि मृतक युवक की पत्नी प्रियंका डेढ़ महीने बाद मां बनने वाली है। वहीं मृतक अभिषेक के पत्नी प्रियंका देवी और मां मिरिया देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। गुरुवार को देरशाम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।