अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार…

भाईयों ने बहनों की रक्षा के साथ पर्यावरण सुरक्षा का भी दिया वचन
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ के कार्यकर्ताओं द्वारा अभाविप के जिला प्रमुख वीना गुप्ता के संयोजन से अभाविप में विगत वर्षो से चली आ रही परंपरा भाई-बहन के अटूट प्रेम, पवित्र बंधन, एक दूसरे के हृदय भाव की रक्षा करने वाले रक्षाबंधन का त्यौहार उनके आवास पर मनाया गया। जिसमें सभी छात्रा कार्यकर्ताओं ने छात्र कार्यकर्ताओं को सदियों से चली आई बहन द्वारा भाई को आरती उतारने के बाद राखी बांध कर मिठाई खिलाई। सभी भाइयों ने रक्षाबंधन त्यौहार के परंपरा अनुसार तोहफा के रूप में अपने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। साथ ही उन सभी का रक्षा करने का संकल्प लिया, जो हृदयवान है। इसी क्रम में अभाविप जिला प्रमुख वीना गुप्ता ने सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, भाई-बहनों को श्री कृष्ण और द्रौपति श्रीकृष्ण के कटी हुई अंगुली की द्रौपती द्वारा रक्षा कर तथा द्रौपति के चीरहरण के समय श्री कृष्ण द्वारा उनकी रक्षा कर रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया।
अभाविप जिला संगठन मंत्री अनूप भारत ने भाई -बहन के रक्षा बंधन के उन बातो ंको बताया जो पहले बहने भाई को दूब की राखी बनाकर अपने भाई को बांधती थी, जिला संयोजक सुधांशु सिंह, आरकेएम प्रमुख आशुतोष ने बताया कि हम सभी अपने बहनों की रक्षा करते हुए प्राकृतिक वस्तुओं की भी रक्षा करें। जिला सोशल मीडिया पर शुभम गुप्ता ने अभाविप के कार्यों को बताते हुए रक्षाबंधन के पर्व पर सभी बहनों को वचन दिया की आप सभी बहने कभी भी किसी भी समय या कही भी रहे आप अगर विपरीत स्थिति में हैं, तो अपने सभी भाई को जरूर याद कीजियेगा। ये भाई हमेशा आपके साथ रहेंगे तथा उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ऐसे ही अभाविप की तरफ से हो रहे रक्षाबंधन का पर्व हमेशा मनाते रहेंगे। इसी क्रम में नगर मंत्री ओमकार ने कहा कि समय और परिस्थिति को देखते हुए सभी भाई बहनों को राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। रक्षाबंधन कार्यक्रम में अभाविप जिला प्रमुख वीना गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अनूप भारत, जिला संयोजक सुधांशु सिंह, नगर मंत्री ओमकार, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता, आशुतोष, सार्थक, सोनी, प्रिया गुप्ता, रिया कुशवाहा, शाहाना बानो, प्रियंका वर्मा, आनंद सिंह, श्रीकांत मंगलम, दामिनी, पूर्व जिला सह संयोजक यशवंत सिंह, सत्यप्रकाश, उज्ज्वल गुप्ता, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!