बलिया की बेटी दूरदर्शन में मचाएगी धमाल, इस कार्यक्रम में बिखरेंगी अपना जलवा…


बलिया। मनियर के रिगवन निवासी रोशनी पांडेय अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने के लिए तैयार है। उनका चयन दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले और चंडीगढ़ में आयोजित किसमें कितना है दम कार्यक्रम में हुआ है। अब इस कार्यक्रम में रोशनी अपनी आवाज का जलवा बिखरेंगी। रोशनी की इस सफलता पर जनपद में खुशी का माहौल है। सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और जश्र मना रहे हैं।
जनपद की बिटिया अब दूरदर्शन में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। रोशनी की सधी हुई आवाज और संतुलित सुरों के दम पर वह ऐसी गाती है जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। रोशनी ने छोटी उम्र से ही संगीत का रियाज शुरू कर दिया है। वह जनपद में विभिन्न आयोजनों में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेर चुकी है। दूरदर्शन में आनलाइन आवदेन के साथ लाइन परफार्मेंस और अन्य गायन की वीडियो क्लिप भी मनियर रिगवन निवासी रोशनी पांडेय ने भेजी थी। जिसके बाद वह सिलेक्ट हो गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु अरविंद उपाध्याय, पिता विजय पांडेय और माता गीता पांडेय को दिया है। बता दें कि जिस कार्यक्रम के लिए रोशनी का चयन हुआ है। वह दूरदर्शन के पंजाबी चैनल पर प्रसारित होगा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!