बिहार डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इस बार भी आनंदराम ढांढानियां सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर, बिहार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञान संकाय में गणित ग्रुप में पार्थ को 97.2 प्रतिशत अंक मिला। 97.2 प्रतिशत अंक लाकर भैया पार्थ विद्यालय टॉपर रहे। अमित राज को विज्ञान संकाय में ही 96.2 प्रतिशत अंक मिले है। जबकि वाणिज्य संकाय में आदित्य कुमार जोशी 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहे। जीव विज्ञान विज्ञान ग्रुप में बहन शालिनी सुमन को 92 प्रतिशत अंक मिले ।विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा I प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

मनोज पांडेय की रिपोर्ट