मादक पदार्थ-स्मैक के विरुद्ध अभियान, दस गिरफ्तार

बलिया। मादक पदार्थ-स्मैक के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्रों में दस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 10.610 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया है।गड़वार पुलिस ने मेऊली मोड़ (रतसड़) के पास से गोविन्दा राजभर पुत्र कन्हैया राजभर निवासी रतसड़ ईदगाह तजना गड़वार को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से 800 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। उधर नरहीं पुलिस ने उजियार- भरौली के बीच बने गेट के पास राहुल यादव पुत्र जयसिंह यादव निवासी सरयां, थाना नरहीं को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.500 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ है।

खेजुरी पुलिस ने 610 ग्राम नाजायज गांजा के साथ भुक्खट नट पुत्र लालचन्द नट निवासी करम्मर उत्तर टोला थाना खेजुरी को गिरफ्तार किया गया। उधर भीमपुरा पुलिस ने 1.750 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ सुरेंद्र यादव पुत्र दीपन यादव निवासी सिकंदरपुर, रमाकांत चौहान पुत्र स्व. विंध्याचल चौहान निवासी करौंदी थाना भीमपुरा को गिरफ्तार किया है। सिकन्दरपुर पुलिस ने मंजूर शेख पुत्र उसम्मान निवासी बसंतपुर थाना सुखपुरा को 1.100 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
फेफना पुलिस ने अमित सिंह पुत्र स्व. शिवशंकर सिंह निवासी मिड्ढा थाना फेफना को 1.200 किग्रा गांजा के साथ देवरिया कला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

उधर नगरा पुलिस ने अवधेश यादव पुत्र केदार यादव निवासी अतरौली करमौता थाना नगर को 1.200 किग्रा गांजा के संग गिरफ्तार किया। रेवती पुलिस ने धर्मेंद्र पाल पुत्र किशुन पाल निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती को 700 ग्राम गांजा के साथ श्रीनगर हनुमान चबूतरा के पास से गिरफ्तार किया। जबकि दोकटी पुलिस ने शिवजी यादव पुत्र रामसहून यादव निवासी लालगंज थाना दोकटी को रामनाथ इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!