दरिंदगी : रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

मुंबई। एक बार फिर ‘निर्भया’ जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। मुंबई में एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को दरिंदों ने अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। उसै गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह शर्मनाक वारदात साकी नाका इलाके की है।
खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसे मौत के घाट उतारना चाहा। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया।
महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादेंं ताजा हो गई। घटना के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुंबई के साकी नाका इलाके में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना देर रात ढ़ाई से तीन बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है और महिला को पीट रहा है। उसने लोहे की रॉड से महिला पर हमला किया। दूसरे फुटेज में दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डालकर दरिंदगी पर उतारु है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को ऑटो में डालकर वहां से फरार हो जाता है।
महिला आयोग ने इसे स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि अगर आज शाम तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई तो दिल्ली से महिला आयोग की  एक सदस्य को रवाना किया जाएगा साथ ही पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!