साइबर ठगी : खाते में 789572 रुपये वापस आए

साइबर सेल बलिया को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

बलिया। पूरे पूर्वांचल में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। साइबर ठगी के शिकार सैकड़ों लोग आज बैंक एवं पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने एक माह पहले प्रदेश के सभी जनपदों को पत्र जारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। हाल के कुछ महीनों में साइबर क्राइम को कंट्रोल करने में बलिया पुलिस ने सबसे बेहतर काम किया। पिछले एक माह में कई खुलासे एवं पीड़ितों के खाते में 789275 रुपये वापस कराने का काम किया है।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर बलिया साइबर सेल की टीम ने ठगी करने वालों के विरूद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत साइबर क्राइम सेल को सफलता मिली है।
साइबर क्राइम सेल के प्राभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम द्वारा साइबर ठगी/ आनलाइन फर्जी फराड करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर माह अक्टूबर में कुल 789572 रुपये पीड़ित व्यक्तियों के खाते में वापस कराया गया। गिरोह के तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। शिकायतकर्ता अहिरौली पांडेय थाना मनियर जनपद बलिया के खाते से 700670 रुपये आनलाइन ठगी कर निकाल लिया गया था। इसके संबंध में मनियर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 170/2021 धारा 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। साइबर क्राइम सेल बलिया व सर्विलांस टीम द्वारा साइबर ठगी करने वाले संदीप कुमार भारती पुत्र कैलाशराम निवासी ग्राम अहिरौली पांडेय थाना मनियर के साथ ही अशोक सिंह पुत्र जयमूरत सिंह निवासी ग्राम पनिचा थाना मनियर तथा मनोज भारती पुत्र हिरामन राम निवासी ग्राम अहिरौली पांडेय थाना मनियर को बीते 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न खातों में वादी के खाते से ट्रांसफर किए गए 545000 रुपये बरामद किए गए, जो अभियुक्तों के खातों में होल्ड है। अब यह कोर्ट के आदेश से वादी के खाते मे वापस होगा। शेष रुपयों की रिकवरी के लिए प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के पश्चात बरामद होने की संभावना है।
अक्टूबर माह में साइबर ठगी का खुलासा व बरामदगी..

1.शिकायतकर्ता कठौरा थाना सिकंदरपुर बलिया का 27000 रुपये वापस कराया गया।
2. शिकायतकर्ता शहर कोतवाली बलिया का 32472 रुपये वापस कराया गया।
3. शिकायतकर्ता जेपी नगर थाना कोतवाली बलिया का 3500/- रुपये वापस कराया गया।
4. शिकायतकर्ता पहाड़पुर थाना रसड़ा बलिया का छह अक्टूबर को 9000 रुपये वापस कराया गया।
5. शिकायतकर्ता सोनाडीह थाना उभांव का 172600 रुपये वापस कराया गया ।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!