डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को किया सम्मानित

कहा, यह महिलाएं आधी आबादी के लिए बनेंगी प्रेरणा का स्रोत

बलिया। मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुरुआत किए गए अनंता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को किया गया। जिसमें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विज्ञान, कला, खेल व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनसे अन्य महिलाओं को भी सीख मिलेगी और वह भी कुरीतियों से लड़ेंगी और बेहतर कार्य करने के प्रति प्रेरित होंगी।
उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं में जागरूकता लाने पर विशेष बल दिया। इस पहल में बैंक सखी, विद्युत सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सबसे अधिक सकारात्मक भूमिका में हो सकती हैं। जब एक महिला शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होता है। इसलिए बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को लेकर सरकार भी प्रतिबद्ध है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!