मौसम की करवट से किसानों की बढ़ी धुकधुकी

बलिया। जनपद में मौसम ने एकबार पुनः करवट ली है। गुरुवार को खिलखिलाती धूप के बाद रात को ही मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। शुक्रवार की सुबह आकाश पर बादलों का पहेरा रहा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।
……..
किसानों के माथे पर चिंता की लकीर
-मौसम के बदले मिजाज की वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर है। किसानों को अपनी तैयार हो चुकी फसलों की चिंता खाए जा रही है। किसानों को चिंता है कि अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो मेहनत से तैयार की गयी फसल बर्बाद हो जायेगी।
…….
बरसात हुई तो पूरी फसलें हो जायेगी तबाह
-कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश और हवाओं ने फसलों की जो बर्बादी की है। अगर पुनः हवाओं के साथ बरसात हुई तो पूरी फसलें तबाह हो जायेंगी। गुरुवार के दिन जिले का तापमान अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था। वहीं शुक्रवार को बादलों से ढ़के आसमान के बीच जिले का अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री हो गया। हालांकि हवा की रफ्तार मंद है। अधिकतर क्षेत्रों में रुक.रुककर बूंदाबांदी हो रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!