देश के झूठा व्यक्तियों में पहले मोदी व दूसरे योगी : ओमप्रकाश राजभर

सपा के कार्यकर्ता महापंचायत मैं शामिल हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष..
बलिया/नरहीं। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मापुर चट्टी पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार में झूठ व तस्करी चरम सीमा पर है।माफिया पुलिस प्रशासन और सरकार की जी-हजूरी में लगे हैं। बताया कि प्रदेश में समाजवादी सरकार अगर बनी तो 300 यूनिट बिजली बिल माफ किया जाएगा। समान शिक्षा नीति लागू होगी। गरीबों का इलाज फ्री में कराया जाएगा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश में सारे विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।

उन्हें सरकार बनने पर तत्काल प्रभाव से विकास कराए जाएंगे। कड़ाके की ठंड में ओमप्रकाश राजभर ने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी उतारेंगे। पश्चिम से लेकर पूरब तक इस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। सबसे बड़ा झूठा अगर कोई है तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है और दूसरा झूठा योगी आदित्यनाथ को बताया।
ओमप्रकाश राजभर को कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने गदा देकर सम्मानित किया। साथ ही चांदी का मुकुट पहनाकर उमेश सोनी ने ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया। वक्ता की कड़ी में अशोक यादव, बंशीधर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव, सुनील सिंह आदि ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

संग्राम यादव ने कहा कि सरकार बनी तो बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी में कहा कि वर्तमान मंत्री ने हर गांव में फूट डालो और राज करो की नीति पैदा कर दी है।
इनके भ्रष्टाचार के सबूत मेरे पास हैं। अगर सरकार बनी तो वर्तमान मंत्री एक साल के अंदर जेल में होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीम राजभर ने किया। संचालन सुग्रीव यादव ने किया। इस मौके पर आशीष गौतम, पूर्व प्रमुख संजय भारती, पूर्व प्रमुख संजय भारती, सुनील सिंह, दिनेश यादव, विश्राम राजभर, जलालुद्दीन, मंटू साहनी, उमेश चंद सराफ, हरेंद्र गोंड, ओम प्रकाश पाल, उमेश चौहान, मांती राजभर , अर्चना विश्वकर्मा, नीलम, निर्मला, ममता, मंजू,प्रदीप गुप्ता,राजन कन्नौजिया, कुबेर नाथ तिवारी,भृगुनाथ राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!