फर्जीवाड़ा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े के 15 आरोपी गिरफ्तार, तीन अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल





सामूहिक विवाह योजना में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई जनपद में बनेगी नजीर: डीएम

मनियर पुलिस ने तीन सरकारी कर्मचारी व 12 दलालों का नाम किया उजागर

फर्जीवाड़ा में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई : एसपी

बलिया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर मनियर में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े/ धांधली के मामले में कठोर और अभूतपूर्व कार्रवाई की गई है। मामले में एक अधिकारी एवं आठ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिलाधिकारी ने कहा है कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी हो या कर्मचारी या उनके करीबी उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। सभी पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना में भ्रष्टाचार करने वालों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वह जनपद व पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा बताया गया। पुलिस द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए मनियर पुलिस टीम के निरीक्षक योगेश यादव, निरीक्षक निशात जमा खां. उनि0 मो0 ईस्माईल शेख मय हमराह फोर्स द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई फर्जीवाड़ा व धांधली के मामले में मनियर थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 17/2024 धारा 419, 420, 409, 406,120B IPC से संबंधित अभियुक्तगणों में सुनील कुमार यादव (34) पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव बलिया, आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया आदि 15 लोगों को 01 फरवरी 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय बलिया रवाना किया गया।

संबंधित अभियोग..
1.मु0अ0सं0-17/2024 धारा 419,420,409,406,120B IPC भादवि0 थाना मनियर जनपद बलिया।

नाम -पता व गिरफ्तार अभियुक्त

1.नामजद अभियुक्त-
सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विभाग गड़वार ब्लाक सुनील कुमार यादव पुत्र स्व0 लालबिहारी यादव उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दीराम टोला पनीसरा थाना उभांव जनपद बलिया हा0प0 आनन्द नगर अविनाश उपध्याय का मकान (सुमित्रा सदन) थाना कोतवाली जनपद बलिया

2.(प्रकाश में आया अभियुक्त) सम्बद्ध सहायक पटल अधिकारी कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग विकास भवन बलिया हाल तैनाती अधीक्षक अनुसूचित जाति छात्रावास हरपुर- रविन्द्र गुप्ता पुत्र छांगुर गुप्ता उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बछवल थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ हा0प0 रामपुर उदयभान पनामा टाकीज के पास संतोष राय का मकान थाना कोतवाली जनपद बलिया

3.(प्रकाश में आया अभियुक्त) ADO (समाज कल्याण विभाग) ब्लाक बांसडीह, अतिरिक्त प्रभार ब्लॉक बेरुआरबारी और रेवती-भानुप्रताप पुत्र स्व0 विक्रमा राम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम उससा थाना पकड़ी जनपद बलिया

4.(प्रकाश में आया अभियुक्त) आलोक श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम शिवराम पट्टी थाना बांसडीह कोतवाली जनपद बलिया

5.(प्रकाश में आया अभियुक्त)उपेन्द्र यादव पुत्र रामायण यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर थाना मनियर जनपद बलिया

6.(प्रकाश में आया अभियुक्त)दीपक चौहान पुत्र मोतीलाल चौहान उम्र करीब 31 वर्ष निवासी धधरौली थाना रेवती बलिया

7.(प्रकाश में आया अभियुक्त) मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र मदनलाल गुप्ता उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम गायघाट थाना रेवती जनपद बलिया

8.(प्रकाश में आया अभियुक्त)रामजी चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम पकहां थाना सहतवार जनपद बलिया

9.(प्रकाश में आया अभियुक्त) संतोष यादव पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम डुमरिया थाना सहतवार जनपद बलिया

10.(प्रकाश में आया अभियुक्त) अर्जुन वर्मा पुत्र शम्भूनाथ उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम उदहां थाना सहतवार जनपद बलिया

11.(प्रकाश में आया अभियुक्त) रामनाथ पुत्र शुभगनाथ चौरसिया उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम विक्रमपुर पश्चिम थाना मनियर जनपद बलिया

12.(प्रकाश में आया अभियुक्त) अच्छेलाल वर्मा पुत्र रामइकबाल वर्मा उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम गौरीशाहपुर थाना मनियर जनपद बलिया

13.(प्रकाश में आया अभियुक्त) धर्मेन्द्र यादव पुत्र गौरीशंकर यादव उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया

14. (प्रकाश में आया अभियुक्त) गुलाब यादव पुत्र स्व0 फौजदारी यादव उम्र करीब 43 वर्ष निवासी ग्राम मानिकपुर ( बिजलीपुर) थाना मनियर जनपद बलिया

15. (प्रकाश में आया अभियुक्त) सर्वजीत सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम बिनहा थाना सहतवार जनपद बलिया






Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!