गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक विजेता ललित उपाध्याय का जनपद के करमपुर (सैदपुर) स्थित मेघवरण स्टेडियम में बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय टोक्यो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ललित वर्ष २०१३ से १७ तक सैदपुर तहसील अंतर्गत मेघवरण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। इस दौरान ठाकुर तेज बहादुर सिंह के सान्निध्य में हॉकी खेलने का गुर सिखा है।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम में टोक्यो ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। इसमें जनपद के ललित उपाध्याय की अहम भूमिका रही है। पिछले एक दशक से जनपद में खासकर हॉकी खेल को बढ़ावा देने का काम किया गया है। इसके लिए विशेष तौर पर मेघवरण स्टेडियम की पहचान पूर्वांचल में सबसे अलग है। जिसमें न केवल हॉकी खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का काम किया। बल्कि उनको बेहतरीन ट्रेनिंग भी दी। ओलंपिक के इतिहास में यह पहला मौका है कि जनपद का कोई खिलाड़ी शामिल रहा और भारतीय टीम फाइनल मुकाबले तक न केवल पहुंची बल्कि बढिय़ा प्रदर्शन के बदौलत जीत भी हासिल किया। गुरुवार को भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को जनपदवासियों में हाथोहाथ लिया। सैदपुर में खुली गाड़ी पर कदम-कदम पर स्वागत किया गया। वह इलाके के साथी खिलाडिय़ों के साथ मेघवरण स्टेडियम पहुंचे, जहां उनका फूलमालाओं से भरपूर स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाडिय़ों से लेकर आम लोगों में ललित उपाध्याय के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही। स्वागत समारोह से पूर्व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था।
