गंगा नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, लोग डरे

बलिया/गाजीपुर। पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न बांधों से होते हुए बाढ़ का पानी गंगा नदी में आने से नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसी बीच बुधवार को बलिया -गाजीपुर सीमा पर गंगा नदी में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों की सांसें अटकी हुई है। प्रतिदिन सुबह गंगा नदी में स्नान करने वाले लोग डरे सहमे हुए हैं। यहां तक की सावन मास में शिवभक्त विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर जल भरने का काम करते हैं।

लेकिन लोगों में मगरमच्छ को लेकर चर्चाएं आम हो गई है।बता दें कि बुधवार की सुबह गाजीपुर के सीमावर्ती इलाके में भांवरकोल के समीप एक विशालकाय मगरमच्छ गंगा नदी के बीचो-बीच देखा गया। एक दिन पहले इसे गाजीपुर के समीप देखा गया था। इसके बाद यह दूसरे दिन भंवरकोल के पास दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखाई देने से तटवर्ती इलाकों के लोगों में दहशत व्याप्त है। खासकर नियमित गंगा स्नान करने वाले स्नानार्थी भयभीत हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!