गुडवर्क : कत्ल के बाद फरार, दिल्ली से गिरफ्तार…

18 दिन पहले कठौड़ा गांव में हुई थी अनिल शर्मा की हत्या..
बलिया। सिकंदरपुर तहसील के कठौड़ा गांव में बीते 11 अक्टूबर को अनिल शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी फरार हो गए। पुलिस उनके ठिकाने का पता लगाने में जुटी थी। सर्विलांस टीम को भी इसके लिए लगाया गया था। इसी बीच दिल्ली में उनके होने का सुराग मिला। बलिया की पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। वहां एक अपार्टमेंट से हत्यारोपी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बीते 11 अक्टूबर 2021 को सिकन्दरपुर थाने के कठौड़ा गांव के पास अनीश शर्मा निवासी खरीद की हत्या कर दी गई थी। कत्ल के बाद एसपी ने सिकन्दरपुर पुलिस एवं सर्विलांस सेल के माध्यम से हत्यारोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी रखा। पुलिस टीम को अंततः इसमें सफलता भी मिली। बीते 26 अक्टूबर को दारोगा गणेश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली पहुंची। सर्विलांस सेल की मदद से
वांछित अभियुक्त अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर तथा अभियुक्त को शरण देने वाले अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर को भारत आपार्टमेन्ट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर- 16 से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों को न्यायालय द्वारिका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष प्रस्तुत कर ट्राजिट रिमांड पर लेकर 28 अक्टूबर को बलिया कोर्ट में पेश किया गया। इन पर
मुकदमा अपराध संख्या 218/ 21 अंतर्गत धारा 147/ 148/ 149/ 302/ 504/ 506 भादवि के बाद बढोत्तरी धारा 120B आईपीसी से संबन्धित मुकदमा अन्तर्गत धारा 302/120B भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।
00000
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता..
1. अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर।
2. अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर।
0000
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम..
1. सब-इंस्पेक्टर गणेश पांडेय, हेड कास्टेबल राकेश यादव, वेद प्रकाश दूबे, सिपाही रत्नाकर यादव, विमल सिंह शामिल रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!