कैबिनेट मंत्री के सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन..

गाजीपुर। बीते दिनों प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री के ब्राम्हण विरोधी बयान पर लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री के बयान से पूरा ब्राम्हण समाज अपमानित हुआ है। इस मामले में शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शिव मंदिर में लोगों ने हवन-पूजन किया और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति राम शास्त्री की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ब्राम्हणों को गालियां देते हुए ब्राम्हणों को अपमानित किया था। इससे ब्राह्मणों में उनके प्रति रोष है। शशांक उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार ब्राम्हणों को लुभाने के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन कर रही है। वही उनके चहेते मंत्री प्रेस कान्फ्रेंस में ब्राम्हणों को गालियां दे रहे हैं। आकाश तिवारी व शिवम उपाध्याय ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री रमापति राम शास्त्री को बर्खास्त नहीं कर देते हैं, तब तक ब्राह्मण अपने आप को अपमानित महसूस करेंगा। सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में कहा कि यदि बीजेपी के कैबिनेट मंत्री माफी नहीं मांगते हैं और बर्खास्त नहीं होते हैं तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सारे प्रबुद्ध सम्मेलन को फेल करते हुए ब्राह्मण अपने अपमान का बदला बीजेपी को मुंहतोड जवाब देकर लेगा। इस अवसर पर अभिषेक द्विवेदी, सुधांशु तिवारी, अनुराग पाठक, गौरव तिवारी, रूद्रमणी त्रिपाठी, रूद्र प्रताप चौबे, चमचम चौबे, टींकू उपाध्याय, दीपक तिवारी, कुश तिवारी, शैलेश आदि ब्राह्मण मौजूद थे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!