नरहीं। जिले में ब्लाकवार ग्राम प्रधानों के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानों ने आपसी सहमति एवं एकता की मिसाल कायम की है। इसके तहत सोहांव विकासखंड के 56 ग्राम सभाओं के प्रधानों ने अपना नेता चुन लिया है।
शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय के डवाकरा हाल में सर्वसम्मति से कथरियां ग्राम प्रधान अमरनाथ सिंह राजू को अध्यक्ष और आशापुर के प्रधान अजय यादव को महामंत्री चुना गया। जिसका सभी ने समर्थन किया।

सोहांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांव के ग्राम प्रधानों ने एक बैठक की। जिसमें सभी गांव के ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से इन दोनों पदों का चुनाव संपन्न करवाने के बाद उपाध्यक्ष के पद पर रविंद्र प्रसाद राम, दिग्विजय सिंह विक्रमा पासवान, मुकेश तिवारी और सुरेश यादव का मनोनयन किया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार सिंह ग्राम प्रधान चौरा मीडिया प्रभारी संजीव चुनमुन संरक्षक के रूप में रघुनाथ यादव और राधा मोहन यादव का चयन हुआ।
नवनिर्वाचित प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह राजू ने कहा कि संगठन की मजबूती का लाभ हर गांव के ग्राम प्रधान को मिलेगा और किसी भी लड़ाई के लिए सारे सदस्यों के सहयोग से मैं तत्पर रहूंगा और हर संभव सहयोग करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर उत्तम राय ,मनोज, संजय सिंह ,गिरिजेश राय, दीपक सिंह, सुरेश यादव, लाल जी चौधरी, शिव मंदिर प्रसाद सहित अधिकांश ग्राम प्रधान मौजूद रहे।