दिल दहलाने वाली दरिंदगी: महिला को अगवा कर चौदह लोगों ने किया गैंग रेप, हालत नाजुक, नदी के किनारे..

सारण। गया (बिहार) में एक विवाहिता के साथ बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरिंदों ने विवाहिता को अगवा कर नदी के किनारे एक सुनसान इलाके में ले गए। इसके बाद १४ लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंग रेप की सूचना पुलिस को मिली और इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वहशी दरिंदे नंगे बदन, कपड़े, जूते और चप्पल घटना स्थल पर छोड़ भागने में सफल हो गए। उधर पीडि़ता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। गैंग रेप की यह घटना गया जनपद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।
इसी इलाके के एक निर्जन स्थान से दो युवक देर शाम एक महिला को जबरदस्ती उठा लिए। असलहा कनपटी पर रख उसका मुंह बांधा और सीधे बाइक पर बैठाकर फल्गु नदी के टापू में ले गए। कुछ ही देर में वहां बाइक से और १२ लोग पहुंच गए। सबने महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। पीडि़ता ने विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की।
प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक जब दो युवक महिला को बाइक पर बैठाकर नदी किनारे ले जा रहे थे, तो आस-पास के ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। लेकिन अंधेरे की वजह से ग्रामीण ज्यादा कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद एक-एक कर कई और बाइकें उसी रास्ते से गुजरी तो ग्रामीणों को शक हो गयाा। कुल करीब १४ लोग उस रास्ते से गुजरे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने नदी किनारे जाकर देखा तो दूसरी तरफ मोबाइल की रोशनी और हलचल दिखाई दे रही थी।
इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामला समझ में नहीं आया तो नदी किनारे खड़ी कुछ बाइकों पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस नदी के उस हिस्से में दाखिल हो गई, नदी के मध्य के सूखे हिस्से (टापू) में पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। दरिंदे जिस हालत में थे वैसे ही वहां से भागने लगे। कुछ नंगे बदन थे, कुछ के जूते-चप्पल वहीं रह गए। उनकी बाइकों को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि हम लोगों के मौके पर पहुंचते ही कुछ लोग नंगे बदन यहां से भाग गए हैं। जवानों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरा और नदी में पानी होने की वजह से वे भागने में सफल रहे। छानबीन के दौरान नदी किनारे सूखे स्थान पर नग्न हालत में महिला मिली। वह बेहोश थी। साथ ही चार लड़कों के कपड़े और जूते-चप्पल बरामद हुए हैं। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। मगध मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट: सत्येंद्र नारायण सिंह..

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!