सारण। जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सबलपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत रायपुर हसन निवासी एक बालू मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मजदूर देवनाथ सिंह के पुत्र राजबल्लम सिंह उर्फ कटरा के घर जैसे ही खबर पहुंची परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना के बारे में गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उक्त बालू मजदूर नाव पर बालू छानने का काम करता था। इसी बीच हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि हत्या के पीछे कुछ लोग बालू की रंगदारी, तो कुछ लोग इसे आपसी विवाद बता रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सोनपुर थाने के कार्यकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सबलपुर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर देने की खबर के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
छपरा से सत्येंद्र नारायण सिंह की रिपोर्ट…