दरवाजे पर सो रहे अधेड़ को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

गाजीपुर। पूर्वांचल में अपराधियों एवं माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अनवरत अभियान के बाद भी अपराध रुक नहीं रहा। सैदपुर तहसील अंतर्गत मौधा गांव में गुरुवार को घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
खानपुर थाना क्षेत्र के मौधा गांव में बृहस्पतिवार को तड़के दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पूरे प्रकरण की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गोली से घायल अधेड़ को स्थानीय उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे के कारण का पता अभी तक नहीं लगा है। गोली लगने से संजय सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज में रहते हैं। बीते 17 सितंबर को गांव आए हुए थे। देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो गए। जबकि उनका बड़ा पुत्र अश्वनी भी पास में ही दूसरे चारपाई पर सो रहा था। भोर में दो बाइक पर चार बदमाश पहुंचे और संजय सिंह को लक्ष्य करके गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली अधेड़ के गाल को चिरते हुए जबड़े में जाकर फंस गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गए, धंजहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में खानपुर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!