कल्याण सिंह का निधन, देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को खो दिया, दिग्गजों ने जताया शोक..

गाजीपुर। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन होने से पूरा देश मर्माहत है। चारो तरफ शोक की लहर छा गई है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा है कि स्व• कल्याण सिंह ने स्वयं को भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जन संघ के पूरे परिवार के विचार और देश के उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित कर दिया था। ये भारत के कोने कोने में जनता का विश्वास जीत चुके थे। जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण के कार्य में हमेशा जुटे रहे। वह चाहे विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो तब अथवा चाहे गवर्नर की जिम्मेदारी हो। हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने रहे। जनसामान्य के विश्वास के प्रतीक बने देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को अब खो दिया है। हम उनके आदर्शों और उनके संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी न रखें। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम कल्याण सिंह जी को अपनी शरण में लें। प्रभु राम उनके परिवार को इस घड़ी में दुःख को सहन करने की शक्ति दें। कल्याण सिंह के निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कल्याण सिंह को नेता कहूं या बड़ा भाई कहूं या मित्र कहूं यह फ़ैसला करना कठिन है। उनकी भूमिका ऐसी रही है कि ऐसा लगता था कि इसमें वह नेता हैं, इसमें बड़े भाई हैं और इसमें मित्र हैं। अब वह हमारे साथ नहीं है, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि कल्याण सिंह के निधन से राष्ट्रवादी राजनीति को धक्का लगा है। हमने उनके साथ बैठकर बहुत कुछ सीखा है। उनके जाने से हम तो स्वाभाविक रूप से दुखी हैं ही लेकिन पूरा देश और अन्य दलों के नेता भी दुखी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर पहुंच कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।
00000
सीएम योगी ने खुद संभाली अंतिम यात्रा की कमान…
लखनऊ। सीएम योगी ने स्व• कल्याण सिंह के अंतिम यात्रा की कमान खुद संभाल ली है। बीती रात दो बार सीएम योगी कल्याण सिंह के घर भी गए। उसके पहले कल ही शाम दो बार उनको देखने एसजीपीजीआई अस्पताल भी गए थे।
00000
सीएम योगी ने कल्याण सिंह के गुजरने के बाद मंत्रियों की लगाई ड्यूटी…
लखनऊ। कल्याण सिंह के आवास पर पूजा-पाठ व अंतिम दर्शन की ड्यूटी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को सौंपी गई है। जबकि विधानसभा में कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की ड्यूटी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह संभालेंगे।विधानसभा के बाद पूर्व सीएम इसके पहले कल्याण सिंह का शव अंतिम दर्शन के लिए भाजपा पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। भाजपा पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन की ड्यूटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिंह की लगायी गयी है। दोपहर बाद कल्याण सिंह पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा। जहां की जिम्मेदारी गन्ना मंत्री सुरेश राणा को सौंपी गई है। कल्याण सिंह के पैतृक गांव अतरौली मैं परिवहन मंत्री अशोक कटारिया की ड्यूटी लगाई गई है।
———–
श्रद्धांजलि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा..
लखनऊ। हम सभी के लिए यह शोक की घड़ी है। उनके माता-पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था। उन्होंने अपने जीवन में ऐसे बहुत से काम किए जिससे उनका नाम सार्थक हुआ। जीवन भर उन्होंने जनकल्याण के लिए काम किया। कल्याण सिंह भारत के कोने-कोने में एक विश्वास का नाम बन गए थे। जीवन के अधिकतम समय वे जनकल्याण के लिए ही हमेशा प्रयत्नरत रहे। उन्हें जब भी जो दायित्व मिला, हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बनें। उनके रूप में देश ने एक मूल्यवान शख्सियत, एक नामचीन नेता खो दिया है। हम उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी न रखें। मैं प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं कि वे कल्याण सिंह को अपने चरणों में जगह दें।

कल्याण सिंह को युवा अधिवक्ता ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बलिया। टैक्स बार के सदस्य एवं युवा कर अधिवक्ता जनक पांडे ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। युवा अधिवक्ता ने हिंदू ह्रदय सम्राट कल्याण सिंह के जीवनी एवं श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त करने में उनकी अहम भूमिका पर विधिवत प्रकाश डाला। बताया कि श्री सिंह बिना किसी मोहमाया के एवं पद की प्रतिष्ठा का लालच किए बिना अपने सरकार की तिलांजलि दे दी थी। उस समय की गलतियों को अपने ऊपर ले लिया था। जिसके कारण आज राम मंदिर का रास्ता प्रशस्त हुआ है, ऐसे हिंदू सम्राट के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। इतना ही नहीं उनका योगदान उत्तर प्रदेश के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत रहा है। उन्होंने जात-पात के ऊपर उठकर हर वर्ग का अपने शासन में ख्याल रखा एवं खास तौर पर शिक्षा के प्रति एक अलग अलख जगाई थी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!