मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ/ गाजीपुर। लखनऊ में बैठकर रंगदारी व वसूली का पूरा नेटवर्क चलाने वाले बाहुबली विधायक मुख्तार के गुर्गे शकील हैदर को लखनऊ की वजीरगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शकील हैदर ने अमीनाबाद स्थित एक बैंक से फर्जी दस्तावेज पर 66 करोड़ का कर्जा लिया था। जिसे 70 से अधिक लोगों को बेचने का आरोप भी पुलिस ने उस पर लगाया है। शकील हैदर मुख्तार का बेहद खास गुर्गा है। उसके खिलाफ वजीरगंज कोतवाली समेत अमेठी व कई अन्य जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच चार मुकदमे दर्ज हुए थे। उसने जेहटा रोड स्थित पांच बीघे के प्लॉट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमीनाबाद स्थित बैंक से 66 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद उस प्लॉट को 70 से 75 लोगों को बेचा था। इस बारे में जब खरीदारों को जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो शकील और उसके गुर्गे उन्हें धमकाने लगे।

दो कंपनियों के नाम पर लिया 107 करोड़ का लोन..
लखनऊ। वजीरगंज थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे के रूप में देखे जाने वाले शकील हैदर ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 107 करोड़ का चूना लगाया है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले शकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो कंपनियों (रियल स्टेट कंपनी हिंद कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हिंद बिल्डटेक कंपनी) के नाम पर बैंक से 107 करोड़ का लोन लिया था। रकम बैंक से शकील के खाते में पहुंचते ही वह निकाल ली गई। बैंक कर्मियों का कहना है कि शकील की ओर से लोन की एक भी किश्त अभी तक नहीं चुकाई गई है।
000000
बैंक अफसरों ने किया सम्पर्क तो मिली धमकी
लखनऊ। बैंक कर्मियों का कहना है कि जब काफी समय तक किश्त न मिलने पर जब शकील से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उसने अफसरों को धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के हाथ में सौंपा गया है। इसी के साथ वजीरगंज थाने में शकील और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बीते 4 फिनों में जमीन हड़पने से जुड़े कई मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस उन मामलों की जांच कर रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!