जयप्रकाश अध्यक्ष और मनोज बने महामंत्री

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की चिलकहर इकाई गठित

चिलकहर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की चिलकहर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। बाबा तिलेश्वरनाथ महादेव मन्दिर के प्रांगण में हुई शिक्षामित्रों की बैठक में ओकरनाथ सिंह संरक्षक, जयप्रकाश तिवारी ब्लाक अध्यक्ष, मनोज शर्मा महामंत्री, मधु श्रीवास्तवा व पूनम जोशी उपाध्यक्ष, विनय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय त्रिपाठी कोषाध्यक्ष और राघवेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी चुने गए।

बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि संगठन के दम पर बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। कुछ लोग संगठन को निजी लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं इस वजह से आम शिक्षामित्रों का नुकसान होता आ रहा है। हमें संकल्प लेना है कि निजी स्वार्थ को छोड़कर शिक्षामित्र हित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहेंगे। अंत में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी क़े अमित कुमार सिंह चुन्नू, अमित चेला मिश्र, राकेश कुमार पांडे, संजीव कुमार सिंह, परवेज अहमद, अमृत सिंह, दिलीप प्रसाद, बेलहरी ब्लॉक अध्यक्ष मंजूर हुसैन, रसडा ब्लॉक अध्यक्ष तेजनारायण सिंह के साथ ही अजय कुमार तिवारी, संतोष चौहान, मधुरेश, पूनम सिंह, शतानंद, मधु श्रीवास्तव, मन भावती देवी, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश तिवारी, शकुंतला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, ओमकारनाथ सिंह, माधुरी यादव, मनोज कुमार शर्मा, शिप्रा गुप्ता, पूनम जोशी, फूलमती देवी, पूनम देवी, सुनीता, प्रियंका गुप्ता, भोलानाथ तिवारी, रंजना सिंह, रिंकू यादव, सुशीला देवी, अनीता बरनवाल, कन्हैया लाल यादव, राकेश, राजेश उपाध्याय, उमाशंकर आदि थे। अध्यक्षता सदानंद जी व संचालन निर्भय नारायण राय व परवेज अहमद ने किया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!