केजीएमयू की महिलाकर्मी से छेडख़ानी, केस दर्ज

आरोपी आर्थोंपैडिक विभाग में तैनात, अश्लील वीडियो भेजने का आरोप..
लखनऊ। केजीएमयू में तैनात एक महिलाकर्मी ने अपने ही वरिष्ठï अधिकारी के ऊपर छेडख़ानी, अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। महिलाकर्मी कह तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलीगंज निवासी महिलाकर्मी केजीएमयू के आर्थोपैडिक में जॉब कर रही है। महिलाकर्मी के मुताबिक वह एक पार्टी में विभूतिखंड स्थित होटल लीनिएज में आई थी। जहां उसका सीनियर मुकेश कुमार द्विवेदी रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत भी आया था। पार्टी में मुकेश ने महिलाकर्मी से छेडख़ानी की। इस दौरान महिलाकर्मी की दोस्त भी मौजूद रही। महिलाकर्मी के मुताबिक मुकेश जून माह से ही उससे छेडख़ानी करता था। मना करने के बाद कहता था वह उसका दोस्त है घबड़ाया न करें। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो व अश्लील मैसेज भी भेजता था। कार्यालय में भी कई बार उससे छेडख़ानी करता था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!