संपत्ति के लिए सेवानिवृत्त आईपीएस को जहर देकर मारने का प्रयास

पत्नी, बेटी, दामाद, बेटा सहित पांच पर गुडम्बा में मुकदमा..
लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृतत आईपीएस अधिकारी ने अपने ही परिजनों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आईपीएस का आरोप है कि उसकी सम्पत्ति के लिए परिजन हत्या की साजिश रच रहे है। आईपीएस की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी, पुत्र सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर आई, जानकीपुरम निवासी भारत सिंह 31 जनवरी 2018 को आईपीएस से सेवानिवृत्त हुए है। भारत सिंह के मुताबिक उनके दो पुत्र प्रज्जवल सिंह व भानूप्रताप सिंह व एक पुत्री दिव्या सिंह है। दिव्या की शादी फरवरी 2013 में उत्तर रेलवे में तैनात आईआरएस निशांत नारायण यादव से हुई थी। भारत सिंह के मुताबिक सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली धनराशि से दिव्या और उसका पति फारच्यूनर गाड़ी खरीदने की बात करने लगे। मना करने पर दोनों सम्पत्ति हड़पने के लिए साजिश रचने लगे। दोनों ने मिलकर भारत की पत्नी और बेटों को अपने पक्ष में मिला लिया। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर सब्जी में जहर देने का प्रयास किया गया। नहीं खाने पर उसे दूसरे दिन खिलाया गया। जिससे तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर सभी ने मिलकर अपने पहचान के डॉक्टर को बुलाया लेकिन उसने कोई अच्छी दवा न देकर सिर्फ ठीक होने का आश्वासन देकर चला गया। भारत को शक होने पर उसने धीरे से अपने नौकर अरविंद यादव से एक गिलास पानी मंगाया। जहां उसमें इलेक्ट्रॉल घोलकर पिया। भारत के मुताबिक इससे कुछ जहर उल्टी के माध्यम से बाहर निकल गया। प्रभारी निरीक्षक गुड़म्बा मो. अशरफ ने बताया कि तहरीर पर पत्नी राजकुमारी, पुत्र भानु प्रताप, प्रज्जवल सिंह, दामाद निशांत नारायण, पुत्री दिव्या सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गहन जांच करें पुलिस
एफआईआर में भारत सिंह ने साफ-तौर पर लिखा है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेज सहित अन्य का गहन पुलिस जांच करें। इनके मोबाइल सीज कर लिया जाये अन्यथा ये चैट डिलिट कर सकते है। जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्य गायब हो सकता है। इनके कॉल डिटेल से उस डॉक्टर का पता भी चल जायेगा, जो उपचार करने आया था। कभी भी कर सकते है हत्या सेवानिवृत्त आईपीएस भारत सिंह के मुताबिक ये सभी मिलकर कभी भी हत्या कर सकते है। जिसकी भनक किसी को नहीं लग सकती है। इनको मेरे द्वारा निवेश किये गए सभी धनराशि की जानकारी है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!