फांसी लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दी जान

घरेलू विवाद की आशंका

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमुनिमाबाद में फांसी लगाकर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर मर्चरी हाऊस भेजा। घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।
इलाके के सरायमुनिमाबाद गांव निवासी पवन कुमार (23) अपने घर में लगे लोहे की पाइप में रस्सी से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। घटना के वक्त घर के सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। जब मृतक की बहन घर आई तो दरवाजा बंद देखकर आवाज देने लगी। आवाज देने के बाद भी आवाज नहीं आई तो इसकी जानकारी घर के लोगों को दी। इसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया, तो सभी देखकर सन रह गए।
बता दें कि मृतक की बीते 22 मई को सैदपुर के फुलवरिया गांव में शादी हुई थी। मृतक दो भाई, तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक बहुत मिलनसार था। लोगों से हंसकर बोलना उसका स्वभाव था। माता मैना देवी व पत्नी मधु का रो-रो कर बुरा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!