भूमि विवाद ः चटकीं लाठियां, छह गिरफ्तार..

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अखनपुरा मुसहर बस्ती में शनिवार की सुबह लगभग सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले ली है।
विवाद नारायण व लालचंद्र के बीच जमीन को लेकर चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। सुबह जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से नारायण पुत्र श्यामरथी तथा जगजीवन पुत्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ननू, मनोज, लाल चंद्र व दूसरे पक्ष के विवेक, धर्मेंद्र व विनोद को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!