हर्षोल्लास के साथ मना भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

आधी रात को जन्म लेने के बाद जेल से बाहर आए लड्डू गोपाल..
बलिया। जनपद के कोने-कोने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन व थानों में भी आधी रात को जन्म लेने के बाद जेल से बाहर आए लड्डू गोपाल। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उन्हें कन्हैया, कान्हा, लड्डू गोपाल, वासुदेव, माखन चोर और द्वारिकाधीश आदि नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था। जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि अनुष्ठान के बाद विशेष प्रसाद का वितरण भी किया गया।शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चला। रात ढलने के साथ ही रंग भी जमता गया। पुलिस लाइन के त्रिपाठी मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति नन्हें कलाकारों ने की।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देर रात पुलिस लाइन परिसर के आरडी त्रिपाठी हाल में बने मंच पर बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया। इसकी शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद स्वागत गीत गाकर अतिथियों का माल्यार्पण किया गया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!