मिशन शक्ति अभियान : पुलिस ने महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान को दी हवा




थानों की महिला पुलिस व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, स्कूलों व कॉलेजों में हो रही सघन चेकिंग

महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक

बेवजह घुमने वाले सोहदों और मनचलों पर कड़ी नजर

GHAZIPUR। जनपद पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान” के तहत चलाए जा रहे महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजों व प्रमुख मार्गो आदि पर निरंतर चेकिंग की जा रही है। महिला सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं/बलिकाओं को भी जागरूक किया जा रहा है। बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों पर नज़र रखने के साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी जा रही है।


बता दें कि शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जिले के समस्त थानों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। साथ ही बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। साथ ही बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों को कड़ी चेतावनी दी गई।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!