महिला सिपाही के साथ किया छेड़छाड़, विरोध करने पर रॉड से हमलाकर किया लहूलुहान


लखनऊ। शोहदों के अंदर से पुलिस का भय बिल्कुल समाप्त हो चुका है। ताजा मामला अजीगंज क्षेत्र का है, जहां रविवार की शाम वर्दी पहले गश्त कर रही एक महिला सिपाही से एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदे ने राड से हमलाकर सिपाही को लहूलुहान कर दिया। महिला सिपाही के सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही सेक्टर-बी में किराए पर रहती हैं। एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम महिला सिपाही पिंक पुलिस की स्कूटी में तैनात थी। वह ड्यूटी के दौरान गश्त कर रही थीं इस बीच मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह ने छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की। महिला सिपाही ने स्कूटी रोक दी और विरोध किया। इस पर प्रभात गाली-गलौज करने लगा।महिला सिपाही के विरोध पर प्रभात ने लोहे के राड से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। हमले से महिला सिपाही का सिर फट गया और चेहरे पर गंंभीर चोट आयी। शोर सुनकर जबतक आस पड़ोस के लोग दौड़ते हमलवार प्रभात भाग निकला। इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया। घायल महिला सिपाही को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद महिला सिपाही की तहरीर पर शोहदे प्रभात के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!