जौनपुर । बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। दूसरे समाज के लोगों को फर्जी तरीके से फंसाने, प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा व सपा को एक ही सिक्के का दो पहलू करार दिया। यह बातें उन्होंने सोमवार को नगर के एक लान में आयोजित बसपा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में कही। अपने संबोधन में जहां उन्होंने ब्राहाणों को रिझाने का प्रयास किया, वहीं भाजपा व सपा पर हमलावर रहे।

आगे पढ़े…
उन्होंने कहा कि बीजेपी व सपा में कोई फर्क नहीं है। इनका चेहरा व मुखौटा कुछ और है। आरोप लगाया कि इस सरकार में दलितों के अलावा ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक परेशान किया जा रहा है। विधानसभा में सबसे ज्यादा ब्राह्मण विधायक भेजने का काम बसपा ने किया। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश के सरकारी विभागों को भाजपा को चंदा देने वाले उद्योगपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है।
