2022 में बनेगी अखिलेश की सरकार- राम गोविंद चौधरी

बांसडीह। पब्लिक है, सब जनती है, कहाँ क्या हो रहा है ? यह किसी से छुपा नही है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा जो कुछ बढ़ावा दिया गया। उसी को देखते हुए पब्लिक आगाह हो गई है। उक्त बातें प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने अपने विधानसभा बाँसडीह का भ्रमण करते हुए नुक्कड़ सभा के दौरान कही। श्री चौधरी रविवार को सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। कहा कि 55 लाख महिलाओं का 500 प्रति माह का पेंशन अखिलेश सरकार ने दिया, उसे सरकार ने बन्द किया|, बेटियों के शादी अनुदान 20 हजार दिया जा रहा था, उसे भी बन्द किया। टेक्निकल युग है हर वर्ग के पढ़ने वाले छात्र – छात्रों को लैपटॉप दिया गया। उसे भी बंद कर दिया गया। घाघरा – गंगा के बाढ़ से तबाही है और भारी बरसात के पानी से गांव जलमग्न हो गए सभी फसल नष्ट हो गए। सरकार ने एक पैसा नही दिया । अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में अपने पैसे तथा सरकार के पैसे से प्रदेश के सभी किसानों के फसल का बीमा कर दिया। अखिलेश ने फ्री सिंचाई की। किसानों 50 हजार तक कर्ज माफ किया जो कॉपरेटिव बैंक से लिये थे। किसान दुर्घनाबीमा योजना लागू किया।यदि किसान की एक्सीडेंट में मौत हो जाय परिवार अनाथ हो जाता है, सांप काटने से मौत हो जाय, आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो जाने पर परिवार अनाथ हो जाता है।उसके लिए हमने पांच लाख मुआवजा दिया। यह सरकार आते ही उन सब योजनाओं को बंद कर दी। नुक्कड़ सभा में श्री चौधरी ने लोगों को आगाह किया कि चेतने की जरूरत है। अखिलेश सरकार की योजनाओं को बंद कर कोई तीर नहीं मारा गया है । 2022 में अखिलेश सरकार को लाकर प्रदेश में अमन -चैन बहाल करना है।
00000

अखिलेश यादव ने जो वादा किया उसे पूरा भी किया
बांसडीह।
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी अपने विधानसभा बाँसडीह में दौरा के बाद एक गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से 77 से विधानसभा में हूँ। दो बार हार हुई है। लेकिन 77 से 2017 के बीच मैंने देखा कि अखिलेश ने जो भी घोषणा किया उसे पूरा किया है। इतना के बावजूद आप लोगों ने भगवान से सीधा नाता रखने वाले की सरकार बनाया। आप लोग तो यही सोच रहे थे कि भगवान से नाता रखने वाले मूर्ख नही बनाएंगे। जबकि सब उल्टा हुआ।भगवान को कोई कितना बेचेगा। हम भी तो उसी भगवान की संतान हैं। सीधी साधी जनता को धोखा देना ईश्वर बर्दाश्त नही करेंगे। पब्लिक तो सब जानती है। देवता तो और अन्तर्यामी हैं, वो माफ नही करेंगे। 2022 में आप ही लोग ऐसे घमंडी सरकार को वापस भेजने का मन बना लिए हैं, यह साफ झलक रहा है। हमारी भी कोशिश है कि आमजन को कोई परेशानी न हो।समाजवादी पार्टी आपके हर दुख – सुख में खड़ी है। सभा में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सपा हरेन्द्र सिंह, अशोक यादव,ललन बैशाखी, सुनील मौर्य,हीरालाल वर्मा,रमायण यादव,सुनील तिवारी,पप्पू तिवारी,बीरेंद्र दूधिया,हरेन्द्र सिंह,रामप्रसाद सिंह,उमेश मिश्र,अंगद तिवारी,राहुल सिंह,शुभम सिंह,कमलाकर यादव चन्द्रशेखर यादव ,रमा यादव,चंदन सिंह,दिलीप पासवान,हरेन्द्र राम आदि रहे।संचालन हजरत हुसैन ने किया।

रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट..

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!