मन्नू प्रसाद व राजेंद्र शर्मा बने सपा के नगर अध्यक्ष..

बलिया। विधानसभा चुनाव -2022 की तैयारी शुरू है। प्रमुख दलों के जिलाध्यक्ष/नेतागण कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ संगठन को मजबूत करने मे लगे हैं। इसके मद्देनजर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी नेतृत्व से वार्ता कर जिले के दोनों नगर पालिकाओं में सपा नगर अध्यक्ष की तैनाती की है। इन्हें एक हफ्ते के अंदर समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।
समाजवादी पार्टी ने.अपने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में बेहतर करने के उदेश्य से एक और ठोस कदम उठाया है। जिले की दोनों नगर पालिकाओं में नगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता कर ऐसा किया। दोनों नगर क्षेत्र के अध्यक्ष के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि नवनियुक्त नगर अध्यक्षों से एक सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारणी गठित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मनोनीत किए गए अध्यक्षों में बलिया नगर के चित्रगुप्त रोड जपालिगंज निवासी मन्नू प्रसाद उर्फ मुन जी और रसड़ा नगर खुर्द बाग पचमन्दिर निवासी राजेन्द्र शर्मा के नाम शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय”कान्हजी” ने मनोनीत नगर अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के इस निर्णय से पार्टी को 2022 के मिशन को बेहतर गति और ताकत मिलेगी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!