ओह ! दहेज रूपी दानव ने ली विवाहिता की जान, मृतका के पिता ने दी तहरीर..

गाजीपुर। दहेज के लिए फिर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। इस बार यह घटना शादियाबाद थाने के बरहट गांव में शनिवार की रात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। उधर विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस की माने तो शादियाबाद थाने के बरहट गांव में कुछ साल पहले पिंकी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल के लोग उसे दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताडि़त करते रहते थे। घरेलू कलह से आहत विवाहिता ने कई बार घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी थी। लेकिन समझाने-बुझाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। इसी बीच शनिवार को अचानक उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। इसकी खबर मिलते ही ससुराल एवं मायके में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। उधर घटना के बाद पिंकी के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!