बुलंदशहर में सियासी उबाल, कहीं पुतला जलाने की कोशिश, तो कहीं सड़क जाम..

लखनऊ/बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी की घटना ने देशवासियों का सुकून छीन लिया है। यूपी में भी जगह- जगह आंदोलन विरोध- प्रदर्शन एवं सड़क जाम और आगजनी की घटना तक हो रही है। आम आदमी पार्टी एवं किसान संगठन ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार आप नेता संजय सिंह और कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसे लेकर कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं। हालांकि सरकार ने लखीमपुर खीरी कांड में मृतकों को 45-45 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की घोषणा की है। लेकिन आंदोलनकारी केंद्रीय राज्यमंत्री के बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।सोमवार को बुलंदशहर में सियासी उबाल दिखा। कहीं प्रदेश सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की गई, तो कही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर के काला आम चौराहे पर कांग्रेस और सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। वही किसान कलक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए। गुलावठी में किसानों ने सिकंदराबाद मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कालाआम चौराहे पर रालोद कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच पुतला छीनने को लेकर नोकझोंक हुई। जैसे ही रालोद कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल डाला वैसे ही पुलिसकर्मी पुतला छीन लिए।
खुर्जा के जेवर अड्डे चौराहे पर लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में भाकियू कार्यकर्त्ता सरकार का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी होने पर खुर्जा कोतवाल नीरज कुमार मयफाेर्स के साथ पहुंचकर उनसे बात करने लगे। इसी दौरान कोतवाली से पहुंचे सादा वर्दी में एक सिपाही ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया और लेकर भागने लगा। कार्यकर्त्ताओं ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ संग्राम सिंह ने किसी तरह मामला शांत कराया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!