सियासी मैदान: ”बस अब ऐलान बाकी है..”


.

.

.

.
.
.
अरे ! एक ही सीट पर पति-पत्नी दोनों दावेदार..
.

बलिया/लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ की चर्चित सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर मोदी लहर में पहली बार स्वाति सिंह ने जीत दर्ज की और भाजपा का झंडा फहराया। विधानसभा चुनाव 2022 की बात करें तो इस सीट पर घमासान होना तय माना जा रहा है। अभी से टिकट को लेकर इस सीट के लिए वर्तमान विधायक व सूबे की मंत्री स्वाति सिंह, उनके पति दयाशंकर सिंह एवं एमएलसी/मंत्री महेंद्र सिंह ने दावेदारी ठोकी है। एक ही सीट पर पति और पत्नी की दावेदारी से भाजपा कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया है। उनका कहना है कि टिकट की दावेदारी होने के बाद अब पार्टी नेतृत्व द्वारा केवल ऐलान होना बाकी है।
देखा जाए तो वर्ष 2017 में जबरदस्त मोदी लहर के बीच भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने यहां से चुनाव लड़ा था। वह पहली बार इस सीट से विधायक चुनी गई। तब उन्होंने समाजवादी पार्टी के अनुराग यादव को 34, 179 वोटों से मात दिया था। जबकि वर्ष 2012 में यह विधानसभा सीट सपा के कब्जे में थी। इस चुनाव में सपा के शारदा प्रताप शुक्ला और बसपा के शिवशंकर सिंह के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। जिसमें शिवशंकर सिंह 8365 वोट से चुनाव हार गए थे।
इस बार सरोजिनी नगर सीट बहुत दिलचस्प हो गई है। यहां से वर्तमान विधायक/मंत्री स्वाति सिंह, एमएलसी/मंत्री महेंद्र सिंह तथा स्वाती सिंह के पति व भाजपा के कद्दावर नेता दयाशंकर सिंह टिकट के दावेदार हैं। ऐसे में अब सबको पार्टी नेतृत्व के फैसले का इंतजार है। आलम यह है कि तीनों दिग्गज नेताओं के समर्थक कह रहें हैं कि “बस अब ऐलान बाकी है।” देखा जाए तो यह सीट टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव और मतगणना तक चर्चित रहेगी।
.
.
अब तक के जीते विधायक:

वर्ष 2017 स्वाति सिंह – भाजपा

वर्ष 2012 शारदा प्रताप शुक्ल – सपा

वर्ष 2007 मो.इरशाद खान – बीएसपी

वर्ष 2002 मो. इरशाद खान – बीएसपी

वर्ष 1996 श्याम किशोर यादव – सपा

वर्ष 1993 श्याम किशोर यादव – सपा

वर्ष 1991 विजय कुमार त्रिपाठी – कांग्रेस

वर्ष 1989 शारदा प्रताप शुक्ला – जनता दल

वर्ष 1985 शारदा प्रताप शुक्ला – निर्दल
.
.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!