सियासी मैदान : क्या इस बार भारी रहेगा ‘केतकी’ का पलड़ा ?

.

.

.

.

.
.
.
.
पिछले विधानसभा चुनाव में अकेली लड़ी, तब छुटा था दिग्गजों का पसीना..
.
बलिया।
उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे बलिया जनपद की बांसडीह विधानसभा सीट प्रदेश में की चर्चित सीटों में से एक है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कड़े मुकाबले के बाद बहुत कम अंतर से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। यह सीट पूरे प्रदेश में इसलिए भी चर्चा में रही कि यहां भाजपा से उपेक्षित निर्दलीय उम्मीदवार केतकी सिंह अपने दम पर 49, 514 वोट पाकर दूसरे नंबर पर थीं। वह विधानमंडल के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से महज 1687 वोटों से चुनाव हारी थीं।
मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए महीनों से सियासी गोटी बिछाने में जुटे दिग्गजों की निगाह इस सीट पर टिकी हुई है। देखना है इस बार बांसडीह विधानसभा सीट के परिणाम किसके पक्ष में होंगे ? यह मतदाताओं को तय करना है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार अगर भारतीय जनता पार्टी ने केतकी सिंह को टिकट दिया, तो उन्हें किला फतह करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में राजनीतिक पंडित केतकी सिंह का पलड़ा भारी बता रहे हैं।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं सुभासपा गठबंधन से अरविंद राजभर, समाजवादी पार्टी से रामगोविंद चौधरी के मुकाबले में बिना किसी दल और झंडे-डंडे के निर्दल उम्मीदवार के रूप में अकेली महिला केतकी सिंह ने सबको पानी पिला दिया था। चुनाव परिणाम आने के बाद पिछले विस चुनाव में बांसडीह में कुल 24. 39% मत पड़े थे। सपा के रामगोविंद चौधरी इस चुनाव में हारते- हारते बचे। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार केतकी सिंह से 1687 वोटों से जीत हासिल की थी।
विधानसभा चुनाव सामने है। एक बार फिर सपा और सुभासपा के गठबंधन के बाद नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के समर्थक एवं पार्टी के शीर्ष नेता जीत का दावा ठोक रहे हैं। इस बार भी इस सीट पर जो भी लड़ेगा वह केतकी सिंह सही लड़ेगा। क्योंकि भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने इस बार भी विधानसभा चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है।
ऐसे बलिया का बांसडीह विधानसभा सीट सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविंद्र कुशवाहा भी अभी से राजनीति को धार देने में जुट गए हैं।
.
इनसेट..
विधानसभा चुनाव-2017

….
रामगोविंद चौधरी -51, 901
24.39%

केतकी सिंह- 49.514
23.59%

अरविंद राजभर – 40. 234
19.17%

शिवशंकर चौहान – 38.745
18.46%

नीरज सिंह गुड्डू -10, 315
4.91%
……..
.
.
.
.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!