प्रदेश में जल्द होगी 25 हजार सिपाहियों की भर्ती, डीजीपी ने…

लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव प्रदेश पुलिस में रिक्त पदों को देखते हुए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा समय में चल रही भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए चुनाव से पहले इन पदों पर भर्ती की संभावना काफी कम है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिस महकमे में अब भी लगभग एक लाख पद खाली हैं, जिसमें लगभग 30 हजार पद सिपाहियों के हैं। इनमें चार से पांच हजार पद खेल कोटे और मृतक आश्रित कोटे के हैं। बाकी बचे पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मौजूदा समय में 18 हजार सिपाहियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन सिपाहियों का प्रशिक्षण अगले साल पूरा होगा। भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा अन्य भर्तियों की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में सिपाहियों की भर्ती जनवरी से पहले निकाल पाना मुश्किल लग रहा है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!