प्रदेश में नंबर-1 थाना बना सादात, गृहमंत्री अमित शाह ने भेजा प्रमाण-पत्र*





गाजीपुर। देश के गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने पर सादात थाने को वर्ष 2023 के लिए उत्तर प्रदेश में श्रेष्ठ थाने के रूप में चुना गया है। इसके लिए जारी भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह व देश के गृह सचिव अजय भल्ला द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति -पत्र जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सादात थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी को प्रदान किया। डीएम ने गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेने और ध्वजारोहण के उपरांत सामाजिक एवं जन उपयोगी कार्य किये जाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कड़ी में थाना सादात को गृहमंत्रालय भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ थाने के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद गाजीपुर में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुल 59 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें थाना सादात पर नियुक्त उप निरीक्षक राजबली व हेड कांस्टेबल कृष्ण चन्द चौरसिया को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव व नंदगंज थानाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया। सादात थाने को श्रेष्ठ थाना के रूप में चुने जाने पर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी सहित सभी कर्मियों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों आदि द्वारा बधाइयां दी जा रही हैं।






Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!