गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा एक बार फिर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को ब्राह्मणों की हत्यारी है। चुन-चुन कर उनकी हत्याएं की जा रही है। सपा शासन काल में भी ब्राह्मण हाशिए पर था। बसपा सरकार में बहनजी ने इस समाज को हर प्रमुख पदों पर आसीन कर उन्हें पूरा सम्मान देने का कार्य किया है।
पिछले चुनावों में अपना धर्म निभाया ब्राह्मण समाज ने
पिछले चुनावों में ब्राह्मण समाज ने अपना धर्म निभाया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नकुल दूबे ने कहा कि यूपी में ब्राह्मण १६ फीसद हैं। यह इक_ा होकर समाज और राजनीति की दिशा बदल सकते हैं। भाजपा कदम कदम पर ब्राह्मण समाज का अपमान करती आ रही है। समय आ गया है कि समाज को दिशा देने वाला समाज भाजपा का बोरिया बिस्तर बंधवा कर उत्तराखंड पहुंचा दे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य व संचालन ओपी त्रिपाठी ने किया।