शिवसेना के गुंडों ने की Delivery boy की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला


मुंबई। शिवसेना कार्यकर्ताओ की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। मामला है मुंबई के कांदीवली इलाके के पोइसर का, जहां शिवसैनिकों ने अमेजऩ के एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ ना सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसका सामान भी तोड़ दिया है। पीडि़त लड़के ने इस बात की शिकायत समता नगर पुलिस स्टेशन में की। जिसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में शिवसेना के शाखा प्रमुख सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
समता नगर पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता राहुल शर्मा जय हिंद चॉल,पोइसर कांदिवली पूर्व का निवासी है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि वह अमेजऩ डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। दोपहर के वक्त जब वह अमेजन से आर्डर लेकर पोइसर गया हुआ था। तब उसी समय तेज बारिश होने लगी। जिसके बाद पीडि़त राहुल शर्मा शिवाजी मैदान, पोइसर स्थित शिवसेना शाखा के बाहर छत के नीचे खड़ा हो गया। इसबीच चंद्रकांत निनावे वहां से गुजर रहा था। तभी चंद्रकांत उसके आर्डर के सामान पर पैर रखकर आगे जा रहा था। जिस पर पीडि़त ने चंद्रकांत को संभल कर चलने को कहा। इसी बात पर चंद्रकांत पीडि़त को गाली देने लगा। इसी को लेकर दोनो के बीच झगड़ा होने लगा। जिसके बाद चंद्रकांत ने अपने दोस्तों को (संजय मांजरे,विनय निनावे,भाऊ नाचनकर और अन्य २) को कॉल कर के बुलाया और राहुल को लाठी डंडे से पीटने लगे। जिससे राहुल की आंखों और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!