जानलेवा हमले में छह लोगों पर मुकदमा

बलिया : क्षेत्र के हल्दी गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। हल्दी थाना क्षेत्र में रविवार को जिला पंचायत सदस्य के बेटे हिमांशु उपाध्याय व उसी गांव के गोलू सिंह के बीच हुए विवाद हुआ था। पुलिस ने गोलू के पिता नरेंद्र सिंह के तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। आरोप लगाया कि बेटा हल्दी पुलिया के पास स्थित गड्ढे में गांव के लोग मछली मार रहे थे। जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने गोलू सिंह के छाती पर बंदूक सटाकर जान से मारने कि धमकी दी। विवाद बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। बताते चले कि इसके पहले जिला पंचायत सदस्य के बेटे हिमांशु उपाध्याय पर जानलेवा हमला हुआ था। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में दो नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया था।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!