युवकों की मौत के बाद नई नवेली दुल्हनों के नहीं रुक रहे आंसू..
मऊ/घोसी। फोरलेन बाईपास पर बाइक की तेज रफ्तार ने दो दोस्तों की जान ले। वाकया उस समय हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गई। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही एक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल जाते -जाते दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत के बाद नई नवेली दुल्हनों (पत्नी) के आंसू नहीं रुक रहे हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की चीत्कार को सुन आस-पास के लोग उन्हें ढाढस बनाने में जुटे हुए हैं।
घोसी कोतवाली के पकड़ी गांव के समीप फोरलेन बाईपास पर बुधवार की रात बाइक से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर सुबह पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा निवासी हरिलाल राजभर (30) पुत्र अक्षबर अपने गांव के ही अवधेश राजभर (33) पुत्र लोचन मोटर साइकिल से घोसी आए थे। दोनों करीबी दोस्त भी थे। घोसी से घर के लिए निकले हरिलाल व अवधेश ने फोरलेन बाईपास पकड़ पकड़ी गांव मोड़ के पास पहुंचे। तभी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। मोटर साइकिल हरिलाल राजभर चला रहा था। जबकि पीछे अवधेश बैठा था। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते मेंहो गई।हरिलाल की महज चार माह पहले ही शादी हुई थी। खबर मिलते ही हरिलाल की पत्नी रीशु, जो तीन माह की गर्भवती है का रोते -रोते बुरा हाल है। यही हाल अवधेश की पत्नी कंचन एवं माता लीलावती और दो पुत्रियों शिवांगी व सलोनी का है।