बलिया/। राज्य कर्मचारियों के खेल विकास तथा शारीरिक संवर्धन के तहत आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज खेलों की जनपदीय व मंडलीय चयन ट्रायल्स की तिथियां घोषित कर दी गई है। खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा सत्र २०२१-२२ में राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों मेें विभिन्न खेल जैसे टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोतोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 0आठ सितंबर को प्रात: ११0 बजे से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम, बलिया मेेें किया जाएगा।

जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन/ट्रायल्स में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगरनिगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे। सिविल सर्विसेज के चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। जनपदीय ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दस सितंबर को आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। इसकी जानकारी जिला क्रीडाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने दी।