मनियर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिरों में एक नवका ब्रह्म बाबा मंदिर की देख-रेख एवं कुशल संचालन के लिए रविवार को देर शाम नवका ब्रह्म बाबा समिति की बैठक बाबा के मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुमन उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया एवं स्वागत किया।

नवका ब्रह्म बाबा समिति के अध्यक्ष सुमन उपाध्याय ने कहा कि समिति ने मुझे इतनी बडी़ जिम्मेदारी दी है। उसका मैं भली-भांति पालन करूंगा। अपनी जिम्मेदारी सबके को सबके सहयोग से कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा। समिति के अध्यक्ष राम ब्यास उपाध्याय का निधन कुछ माह पूर्व कोविड के कारण हो गया था। तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। उसी समय सेकार्यवाहक अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुली उपाध्याय थे। अब सुमन उपाध्याय के अध्यक्ष बनते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुमन उपाध्याय की गिनती मनियर के प्रकाण्ड विद्वानों में होती है। उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्वागत करने वालों में पंकज उपाध्याय, अधिवक्ता मृदुल उपाध्याय, श्रीराम उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, मीटर सिंह, घूरा पटेल, अजय पटेल, मदन सचेस सहित अन्य लोग उपस्थित थे।