वाराणसी। पिछले छह साल से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे एक लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। सोमवार को बदमाश के शहर आस-पास होने का लोकेशन मिलते ही पुलिस उसके पीछे लग गई। बाइक से भाग रहे बदमाश को हाई-वे के पास घेर लिया गया। पुलिस की घेराबंदी को देख भाग रहा बदमाश फिसलकर बाइक से गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस पर फायर झोंक दिए। दोनों तरफ से हुई फायङ्क्षरंग में अंतत: इनामी बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया।

पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक लाख का इनामी दीपक वर्मा के साथ वाराणसी अंतर्गत चिरईगांव ब्लाक के दूसरी तरफ पुल के पास पुलिस की मुठभेड़ हो गई। वहां से वह बरियासनपुर रिंगरोड के किनारे पहुंच गया, जहां पर बदमाश को ललकारा गया तो वह बाइक के भागने की कोशिश में बाइक फिसलकर गिर गई। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, लेकिन पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। इनामी बदमाश दीपक वर्मा रईस सिद्दीकी गैंग से जुउ़ा हुआ था। वह बहुत बड़ा निशानेबाज भी था। दीपक पर वाराणसी के विभिन्न थानों में कुल २३ मुकदमें दर्ज थे। वर्ष २०१५ से वह फरार चल रहा था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। लूट के कई मामले उस पर दर्ज थे। आपराधिक इतिहास को देखते हुए एडीजी जोन की ओर से उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू लक्सा, चेतगंज, सिगरा, भेलूपुर, लोहता, मंडुआडीह, रोहनिया, सारनाथ और कैंट का वांटेड अपराधी था। इसके अलावा प्रयागराज के नैनी में भी उस पर मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार वाराणसी जिले का वह शातिर अपराधी था और लंबे समय से पुलिस की नजरों में धूप झोंककर फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन वाराणसी और आस-पास के इलाके में मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम उसकी सुरागरस्सी में लग गई। इसी बीच पता चला कि बाइक से वह कहीं जाने के लिए चौबेपुर क्षेत्र से जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम उसका पीछा करने लगी। पहले उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पीछा करती हुई हाइ-वे के किनारे तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस के ललकारने पर वह पुलिस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में वह पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया।
-वाराणसी से देवेश सिंह की रिपोर्ट…